
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र/04/09/2026-27 दिनांकः-05-09-2026


Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग, रायपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशेष शिक्षकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कैट महिला विंग द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अमूल्य योगदान की सराहना की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जो निमन्नाुसार हैः-डाॅ. चितवन सिंह, डाॅ. राजलक्ष्मी शैलेट, डाॅ जासमीन जोषी, श्रीमती वंदना सूद, श्रीमती तरूलता पांडया, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमती तृप्ति झवेरी, श्रीमती ममता पिथालिया, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती किर्ती, श्रीमती संगीता बटारिया, श्रीमती हीरल बारमेडा, संयुक्ता शुक्ला, डाॅ. नीलम अरोरा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल एवं AI विशेषज्ञ एकता ठाकुर द्वारा आयोजित AI कार्यशाला रही। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI के उपयोग, उसके आधुनिक कार्यक्षेत्र में महत्व तथा दैनिक जीवन और व्यवसाय में इसके उपयोग के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। एकता ठाकुर ने सरल एवं प्रभावी तरीके से बताया कि किस प्रकार AI के माध्यम से कार्यों को अधिक आसान, तेज और प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों ने AI कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कैट महिला विंग की अध्यक्ष मधु अरोरा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
कार्यक्रम में सचिव पिंकी अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट सहित कैट महिला विंग की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग अनमोल परवानी द्वारा सुन्दर ढंग से की गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ महिलाओं को आधुनिक तकनीक एवं AI
जैसे नए डिजिटल माध्यमों से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना था।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट, युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, रतनदीप सिंह, अर्नीबन चटर्जी, मधु अरोरा, प्ररेणा भटट्, अनमोल पारवानी, नीलम दिवाकर, एकता ठाकुर, सुरेखा कुमार, गीता बेलावती, तरूलता पडपा, वर्षा चन्द्राकर, नीलम वर्मा, किर्ती जोषी, किरण शाह, युक्ति टंक, अलका राठौर, ज्याति ठक्कर, डाॅ अंजली दुबे, प्रज्ञा अग्रवाल, वर्षा शर्मा, ममता पिथालिया, शालू चुर्रे, भावना ।
धन्यवाद
पिंकी अग्रवाल
प्रदेष महामंत्री
9302407300





















