

Raipur chhattisgarh VISHESH / मुंगेली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू की पहल से मुंगेली जिले के 18 गांवों में DMF मद से कुल 1 करोड़ 51 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।
स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, शेड, जय स्तंभ बाउंड्रीवाल एवं कांक्रीटीकरण शामिल हैं। इनमें दाबो में 10 लाख, फंदवानी 5 लाख, बाकी 5 लाख, केसली 5 लाख, बामपारा 5 लाख, केसतरा 5 लाख, दबहा 6 लाख और पौनी (बड़े) 10 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।

पथरिया क्षेत्र के गोईद्री में 5 लाख, भटगांव में 5 लाख और बैजना में 15 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं। लोरमी क्षेत्र के रहगी 5 लाख, लाखासार 5 लाख, हरदीबांध 5 लाख, डिंडौरी (चि.) 10 लाख और कुआगांव 10 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा बरदूली में 20 लाख और सरगांव में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और सामुदायिक अधोसंरचना मजबूत होगी तथा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
श्री तोखन साहू ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आमजन की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है।





















