

शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु विशेष आयोजन
आडिशन टाउनहाल रायपुर में 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग एवं कला केन्द्र रायपुर द्वारा शिक्षक दिवस दिनांक 5 सितम्बर 2026 को शहीद स्मारक भवन में तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरू वन्दन उत्सव ग्रेंड फिनाले का आयोजन रखा गया है.शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु यह विशेष आयोजन रखा गया है.
इस विशेष आयोजन में दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग में 5 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग तक के मध्य के प्रतिभागियों और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभागियों के मध्य गायन और नृत्य की प्रतियोगिता रखी गयी है, जिसके लिए आडिशन दिनांक 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक के मध्य टाउनहाल रायपुर में रखा गया है. प्रतियोगिता के माध्यम से गीत और नृत्य के क्षेत्र में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने सहित कला की प्रतिभा को निखारने का सुअवसर रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग और कला केन्द्र रायपुर के इस गरिमामयी आयोजन में सुअवसर सहज और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा.





















