

Raipur chhattisgarh VISHESH / महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारिका, देवी अहिल्या बाई होल्कर का 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौड, छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष किशोर महानन्द, एल्डरमैन राजू राघवानी,गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने किया सादर नमन
रायपुर - आज महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारक देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के राजातालाब में कैनाल लींकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के सामने न्यू बस स्टैण्ड स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारिका देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष श्री किशोर महानन्द, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित स्थानीय वराड़े धनगर समाज के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में सादर नमन किया।






















