

Raipur chhattisgarh VISHESH / राजधानी रायपुर में बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की एक महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं , महिला की शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी के बाद उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई l
जानकारी के अनुसार पीड़िता, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली बताई गई ,उक्त महिला ने पुलिस में शिकायत कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई, उसके बाद उसे सरोना क्षेत्र ले जा कर अलग-अलग स्थानों पर दुश्कर्म किया महिला ने बताया कि स्कूल परिसर में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया l महिला की शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया।

जांच में घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने के बाद प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर पुलिस को सौंप दिया गया। डीडी नगर पुलिस नेशिवा,आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कार्यवाही की गई,पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैं l





















