
गौरवपथ 2.0 के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक लगभग 1300 मीटर लम्बी एवं लगभग 24 मीटर चौड़े सड़क मार्ग सौंदर्यीकरण की लगभग 12 करोड़ रूपये के निर्माण कार्य के भूमिपूजन की नगरवासियों को अनुपम सौगात
धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर जाने वाला सड़क मार्ग राजधानी शहर की सबसे स्मार्ट रोड बनाना जाना सुनिश्चित हो- लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल

गौरवपथ 2.0 सड़क का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह हो, ड्रेनेज, डक्ट, वाटर सिस्टम पुख्ता बनाया जाये, बनने के बाद सड़क खोदी ना जाना सुनिश्चित हो- दक्षिण विधायक सुनील सोनी
गौरवपथ 2.0 योजना में सौंदर्यीकरण होगा, किसी भी दुकानदार की दुकान कदापि तोड़ी नहीं जाएगी, इसमें केवल विकास होगा- महापौर मीनल चौबे


Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर के सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक गौरवपथ 2.0 निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत भूमिपूजन के साथ लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े मार्ग के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर राजधानीवासियों को अनुपम सौगात दी.
गौरवपथ 2.0 के निर्माण कार्य का लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका तक कार्यारम्भ करने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर शिलान्यास एवं भूमिपूजन करते हुए रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री रमेश सपहा, सहित एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, एल्डरमैन श्री मनीष करड़भुजे, श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर, श्री नरेन्द्र फूल सिंह यादव, श्री सालिक सिंह, पूर्व एल्डरमैन श्री राकेश सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा साहू, मण्डल अध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी, श्री संतोष सोनी, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री के. के. अवधिया, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,महिलाओ, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, नवयुवकों,आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य नगरवासियों को सौंदर्यीकरण योजना के कार्यारम्भ की अनुपम सौगात प्राप्त हुई .
इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास राजधानी की सबसे स्मार्ट रोड के रूप में किया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. सीएसईबी चौक बूढ़ापारा से पचपेड़ीनाका की सड़क धमतरी, देवभोग, विशाखापट्टनम, बस्तर को जोड़ती है. रायपुर का राजधानी शहर की तरह विकास किया जाना सुनिश्चित हो. जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता से सामंजस्य बनाकर कार्य करें. जनता भी व्यवस्थित विकास के लिए भागीदार बने, तभी राजधानी शहर का जनअपेक्षित विकास सब मिलकर तेजी से कर सकेंगे.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का विकास गौरवपथ 1.0 की तरह किया जाना सुनिश्चित हो. इसमें डक्ट, वाटर, ड्रेनेज सिस्टम पुख्ता बनाया जाये एवं सड़क बनाये जाने के बाद यह सड़क कदापि खोदी नहीं जाना सुनिश्चित किया जाये. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि सभी विवाद को छोड़कर विकास की ओर अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि तात्यापारा चौक से शारदा चौक तक मार्ग में चौड़ीकरण शीघ्र किया जाना चाहिए. इस हेतु लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को शीघ्र जनहित में राज्य शासन से पहल कर आवश्यक बात करनी चाहिए. नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा को इसमें आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई जनहित में नगर निगम में शीघ्र करवानी चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि गौरवपथ 2.0 योजना में केवल विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा. लगभग 1300 मीटर लम्बे एवं लगभग 24 मीटर चौड़े गौरवपथ में सौंदर्यीकरण लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से शीघ्र होगा. कोई भी दुकान तोड़ी नहीं जाएगी. उन्हें विकास एवं सौंदर्यीकरण की अनुपम सौगात दी जाएगी.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि गौरवपथ 2.0 का होने जा रहा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे के सतत निरंतर प्रयासों का सुफल है.
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू ने किया.





















