




केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के सतत प्रयासों से डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को मिली स्वीकृति
Raipur chhattisgarh VISHESH / दिल्ली/बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।
सांसद बनने के बाद से ही श्री तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे। उन्होंने निरंतर केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास, बेहतर रेल संपर्क तथा औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू सांसद बनने के बाद से ही निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर, पत्राचार के माध्यम से तथा मंत्रालय के समक्ष इस परियोजना की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लगातार इस रेल लाइन को जनहित और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इसी क्रम में आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन सहित बस्तर क्षेत्र की नई रेल परियोजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ, जिसके उपरांत परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
श्री तोखन साहू ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देगा तथा क्षेत्र के लाखों नागरिकों के लिए बेहतर आवागमन, व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश की वर्षों पुरानी जनभावना साकार हुई है।
शीर्ष नेतृत्व के सामूहिक प्रयास से बनी बात
आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। जनता जनार्दन के इस सपने को पूरा करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कोटि-कोटि धन्यवाद।”
— श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर





















