


Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने एमआईसी सदस्य, जोन 1 अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों, गणमान्यजनों, आमजनों सहित नगर निगम जोन 1 के गोगांव एवं भनपुरी क्षेत्र में एकमुश्त लगभग 49 लाख 18 हजार रूपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी अनुपम सौगात
सभी नए विकास कार्यों को मॉनिटरिंग कर तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के जोन अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव क्षेत्र एवं यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के भनपुरी क्षेत्र में एकमुश्त 49 लाख 18 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से विभिन्न स्थानों पर नए विविध विकास कार्यों को शीघ्र किये जाने गोगांव के बिच्छी मैदान में पहुंचकर रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री नन्द किशोर साहू, जोन क्रमांक 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ,संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे ,बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू , नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्रमांक15 के पार्षद श्री राजेश देवांगन, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री सोहन साहू,
नगर पालिक निगम, रायपुर के नवनामांकित पार्षद एल्डरमैन श्री विक्रम सिंह ठाकुर सहित वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को नवीन विकास कार्यों की अनुपम सौगात दी.
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने वार्ड 3 एवं 4 में नए विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन कर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर एवं कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा को नव स्वीकृत विकास कार्यों को नगर निगम रायपुर के वार्ड 3 एवं 4 में तत्काल चयनित स्थलों पर प्रारम्भ करवाकर सभी कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.





















