

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि स्टूडेंट्स ने जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है, लेकिन मोदी सरकार ने उनके साहस का जवाब “कायरता और बर्बरता” से दिया है.
पी टी आई को सोनिया गांधी ने एक्स पर कहा, सरकार ने छात्रों को देश के भविष्य का निर्माण करने वाले नागरिकों के बजाय राष्ट्र का दुश्मन समझकर उनके साथ व्यवहार किया है.वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है. उनका कहना था कि देश के छात्रों ने मोदी सरकार के दावों और दंभ की पोल खोल दी है.

सोनिया गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ खड़ा होना और उनके भविष्य की रक्षा करना हमारी नैतिक, राजनीतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है. नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर जंतर-मंतर पर युवाओं का प्रदर्शन जारी है. हालांकि इस मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अपना अनशन तोड़ चुके हैं.





















