

Raipur chhattisgarh VISHESH / तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी शुक्रवार शाम जंतर-मंतर पुहंचे. इन दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांगा.
कल्याण बनर्जी ने कहा, अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो देश रुक जाएगा. अगर हमारे बच्चों की मांगें नहीं सुनी गईं, तो पूरा देश रुक जाएगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने की वजह से उन्हें मानसून सत्र से निलंबित किया गया है.

वहीं कल्याण बनर्जी ने एक्स पर कहा…
जो लोग लड़ रहे हैं, वे हमारे देश के युवा हैं. इस लड़ाई में हम सब उनके साथ खड़े हैं. अभी मुद्दा नीट पेपर लीक का है, और आपके आंदोलन की बात करें तो हम लड़ने वाले लोग हैं और लड़ते रहेंगे. यह ज़मीन उन लोगों की है जो खड़े होकर लड़ते हैं.
हमारी एक ही मांग है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए. आपको पीछे नहीं हटना है. जब तक वो पद नहीं छोड़ते, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी. कोई भी कानून से ऊपर या नीचे नहीं है. वे संविधान का ढांचा बदलना चाहते हैं. नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.





















