



Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर सहायक अभियता श्री सुशील अहीर उपअभियंता श्री नवीन वर्मा, नगर निवेश विभाग कार्य सहायक श्री जितेन्द्र कौशिक एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश उडनदस्ता ओर नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा यातायात पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत संगम मैरिज पैलेस के पास शिव विहार कालोनी बोरियाखुर्द क्षेत्र में स्थित भूमि पर कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 के क्षेत्र में निर्माणकर्ता श्री पन्ना पाल द्वारा रायपुर नगर निगम की बिना अनुमति किये गये 5 ब्लाक में अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोडने की कार्यवाही की गई।





















