

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर के शंकर नगर में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवास के घेराव के विरोध में आयोजित कांग्रेस कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता के इस कदम को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए कड़ा विरोध जताया।
श्री साव ने कहा कि संवैधानिक पदों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। ऐसे कृत्य से समाज में गलत संदेश जाता है और जनता भी इसे स्वीकार नहीं करती।

जनसभा के उपरांत श्री साव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव दृढ़ता से खड़ी रहेगी।





















