कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./04/07/2026-27 दिनांक:-07-07-2026

Raipur chhattisgarh VISHESH / युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि युवा कैट रायपुर द्वारा प्रत्येक माह आयोजित की जाने वाली मासिक बिजनेस मीट का आयोजन होटल किंगवे, तेलीबांधा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना था, जहाँ वे आपसी परिचय, व्यापारिक अनुभवों का आदान-प्रदान, नए व्यावसायिक अवसरों की खोज तथा मजबूत नेटवर्किंग के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ शासन (राज्यमंत्री दर्जा) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता का सबसे बड़ा आधार मजबूत नेटवर्किंग, पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग की भावना है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से एक-दूसरे के साथ जुड़कर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित व्यापार ही प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधार है। उन्होंने युवा कैट की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
बिजनेस मीट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स एवं युवा उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए नए व्यापारिक संपर्क स्थापित किए तथा भविष्य में एक-दूसरे के साथ व्यापारिक सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान व्यापार विस्तार, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, बिजनेस रेफरल एवं आधुनिक व्यापारिक रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतन सिंह ने कहा कि संगठन अपनी मासिक बिजनेस मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों एवं स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि यदि व्यापारी एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता दें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, तो न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि युवा कैट का विजन “Connect • Collaborate • Grow” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है। इसका उद्देश्य व्यापारियों को जोड़कर (Connect) एक मजबूत एवं विश्वसनीय व्यापारिक नेटवर्क का निर्माण करना, आपसी सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता के माध्यम से नए व्यापारिक अवसर विकसित करना (Collaborate) तथा सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक व्यापारी, स्थानीय उद्योग और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करना (Grow) है। उन्होंने कहा कि जब व्यापारी एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता देंगे, स्थानीय उत्पादों को अपनाएंगे तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपने व्यवहार में उतारेंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से स्थानीय उद्योगों एवं स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग, प्रचार-प्रसार तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
युवा कैट ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की मासिक बिजनेस मीट व्यापारियों को एक-दूसरे के और अधिक निकट लाने, नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने तथा प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रभावी आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक समुदाय को संगठित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
इस अवसर पर कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल तथा युवा कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतन सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता, सुषील लालवानी, अमित गुप्ता, नागेन्द्र तिवारी, विषाल वरयानी, सुरेष वासवानी, प्रकाष कोसारकर, प्रकाष माखीजा, निपेष प्रजापति हर्ष अग्रवाल, आयुष यादव, रवि तुली, सुरेष पाटीदार, आषीष खण्डेलवाल, कोकण कुण्डु, रोषन लाल, भारतेष राठौर, अमित अग्रवाल, अनमोल साहू, विक्रम शर्मा, नितेष अग्रवाल, लेखराम साहू, रजत शर्मा, जादुवंष शर्मा, राज खिलनानी,, पीयूष गुखानी, अमित सिंह, विकास आहूजा, षिवम सिंघल, तरणजीत सिंह, दीपक साहू,,, रोषन लाल निषाद, लक्ष्य टारगेट, अमित मिनोचा एवं सुरेष सिंन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे
धन्यवाद
त्ंजंद
रतनदीप सिंह
प्रदेष महामंत्री युवा कैट
9109201000





















