
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए ख़ुद को मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर बताया. पंजाब चुनावों के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की मांग पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, देखिए, मैं यह कह रहा हूं कि चाहे चन्नी साहब मुख्यमंत्री का चेहरा बनें या कोई और बने, लेकिन मैं इस रेस में नहीं हूं. मैं, यानी राजा वड़िंग, इस रेस में नहीं हूं. राहुल गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएंगे, राजा वड़िंग उसके साथ खड़ा मिलेगा और उसका समर्थन करेगा.

यह फ़ैसला राहुल गांधी और खड़गे जी लेंगे. मैं इस रेस में नहीं हूं. मेरा केवल एक ही मक़सद है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाई जाए l शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर एक बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद चन्नी ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेरे घर आकर मुझसे मुलाक़ात की और आग्रह किया कि मैं पंजाब के लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं को हाई कमान के सामने रखूं
कांग्रेस नेता दर्शन सिंह बराड़ ने कहा सिर्फ़ एक ही बात पर चर्चा हुई – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (राज्य कांग्रेस अध्यक्ष) का बहिष्कार किया जाना चाहिए. चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. उन्हें मुख्यमंत्री भी बनना चाहिए l हम उनके नाम पर वोट हासिल करेंगे. अगर चन्नी को आगे बढ़ाया जाता है, तो हम सरकार बनाएंगे. राजा वड़िंग तो काम भी नहीं करते.





















