


Raipur chhattisgarh VISHESH /सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी के स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने बुधवार, 01 जुलाई 2026 को एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर का संचालन एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किए गए।

संस्था प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी स्टाफ, प्रशिक्षुओं एवं एनएमडीसी अपोलो अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली परियोजना के उप-महाप्रबंधक (मा.सं.) सीएसआर श्री जोसी थॉमस एवं संस्था के प्राचार्य श्री कमलेश साहू भी उपस्थित रहे।





















