प्रे.वि.क्र./13/06/2026-27 दिनांक :- 18.06.2026

अमर पारवानी के नेतृत्व में हुई मुलाकात

व्यापार और विकास के साझा संकल्प पर सकारात्मक चर्चा – अमर पारवानी
Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से उनके रायपुर प्रवास के दौरान लोकभवन में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्।प्ज् के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने किया।
इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प परंपरा के प्रतीक कोसा शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की ओर से छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग, उद्यमिता एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने बताया कि चर्चा के दौरान प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग के विकास की संभावनाओं, स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन, व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रोजगार सृजन में व्यापारिक समुदाय की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि “व्यापार और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं तथा देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारिक समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई चर्चा सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं भविष्य की संभावनाओं से परिपूर्ण रही।”
श्री पारवानी ने इस अवसर पर CAIT की गतिविधियों एवं संगठन की भूमिका से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि CAIT देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है, जिससे 48,000 से अधिक व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भी 250 से अधिक व्यापारिक संगठन ब्।प्ज् से संबद्ध हैं, जो राज्य के लगभग 12 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी को आगामी दिनों में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर की जानकारी दी। इस पर माननीय श्री ओम बिरला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय व्यापार, उद्यमिता एवं स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री पारवानी ने बताया कि CAIT ‘वोकल फॉर लोकल’ के राष्ट्रीय संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर के व्यापारियों, उद्यमियों एवं निर्माताओं को ‘लोकल टू ग्लोबल’ का एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने जा रहा है, जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने तथा नए व्यापारिक अवसरों के सृजन को बल मिलेगा।
माननीय श्री ओम बिरला जी ने व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठित व्यापारिक समुदाय देश की आर्थिक उन्नति का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों के सकारात्मक योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुझावों को महत्वपूर्ण बताया।
CAIT प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ऐसे सकारात्मक संवाद देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, सुरेन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, जयराम कुकरेजा, मधु अरोरा, नवीन शर्मा एवं विक्रांत राठौर।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















