प्रे.वि.क्र./09/06/2026-27 दिनांक :- 11.06.2026

रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ हुआ सार्थक संवाद

व्यापारियों के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास – अमर पारवानी
Raipur chhattisgarh VISHESH! देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के अंतर्गत आज रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में CAIT के प्रतिनिधियों ने प्लाईवुड व्यापार से जुड़े व्यापारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। संवाद के दौरान व्यापारिक वातावरण, बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, कराधान संबंधी विषयों, व्यापार संचालन में आ रही चुनौतियों, ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा तथा व्यापार संवर्धन के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर विचार-विमर्श किया गया।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि उनके बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है। व्यापारिक संगठनों के सहयोग एवं सहभागिता से व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय पटेल ने CAIT छत्तीसगढ़ की नवगठित टीम एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनने की यह पहल अत्यंत स्वागतयोग्य, सार्थक एवं समयानुकूल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों के बीच विश्वास, समन्वय एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत करेंगे। श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि CAIT का यह अभियान व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा तथा व्यापारियों की आवाज को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि “CAIT व्यापारी संवाद” अभियान का उद्देश्य व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। व्यापारियों से प्राप्त सुझाव संगठन की आगामी कार्ययोजना का महत्वपूर्ण आधार बनेंगे तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बाजार से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखते हुए अनेक व्यापारिक चुनौतियों से अवगत कराया। CAIT के प्रतिनिधियों ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी दिनों में रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों में इसी प्रकार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे व्यापारियों और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत किया जा सके।
“व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात” के संकल्प के साथ संचालित यह अभियान प्रदेश के व्यापारियों को संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ने तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा!
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में CAIT एवं रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानंद जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, नागेन्द्र तिवारी, बी एस परिहार, बी के सिंह, दिनेश पटेल,
विजय पटेल, ए के त्रिपाठी, दीपक गिदवानी, महेश पटेल, जयेश पटेल, किलोल पटेल, भगवान दास पटेल, सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















