09 अगस्त क्रांति-दिवस पर कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान…ब्लाक मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ राजीव भवन में हुआ आयोजन…

Read Time:4 Minute, 34 Second

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, आज अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन सहित सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयों में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आज अगस्त-क्रांति दिवस के अवसर पर आजादी के शहीद वीर योद्धाओं को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और शहीदों के साथ-साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों पर मार्ल्यापण अर्पित किया। अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, प्रकोष्ठ एवं विभाग भी शामिल हुये l

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, पं. नेहरू सहित कांग्रेस के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन 9 अगस्त 1942 को मुबंई में ग्वालियर टैंक मैदान में कांग्रेस की कार्यकर्ता अरूणा आशाफली ने तिरंगा फैलाकर अंग्रेजो भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत की। देश भर में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों भारत छोड़ों की आवाज बुलंद की। अंग्रेजों का दमनचक्र चला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई लेकिन अंततः देश आजाद हुआ। अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों मुरली खंडेलवाल, चंद्रकात पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, बबीता नत्थानी, सुधा कसार, प्रदीप नारायण तिवारी, शैलेन्द्र राठौर, राजेन्द्र उमाटे, शंकर नायडू, सुनील बाजारी का सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, संचार विभाग सदस्य रमेश वर्ल्यानी, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग सदस्य संदीप साहू, संचार विभाग सदस्य अमित श्रीवास्तव, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, इदरीश गांधी, अंकित बागबाहरा, दिनेश फुटान, सारिक रईस खान, विनोद कुमार नायक, जी श्रीनिवास, राजमहंत, राईस किंग खुंटे, बंशी कन्नौजे, राजमहंत शिवचरण बघेल, शबीर खान, समीर खान उपस्थित थे।

उक्त सूचना, शैलेश नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष संचार विभाग, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त हुआ l 

About Post Author

Manpreet singh

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %