


बिहार, छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के अधिकारीगण रीजनल वर्कशाप में भाग लिए।
डेयरी, मत्स्य, बहुद्देशीय पैक्स के सुदृढ़ीकरण एवं विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना पर दिनभर हुआ मंथन।

Raipur chhattisgarh VISHESH / नवा रायपुर- प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना “सहकार से समृद्धि” को साकार करने केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की पहल पर दिनाँक 22.05.2026 को नवा रायपुर में पूर्वी छेत्र का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के द्वारा किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ आशीष कुमार भूटानी, सचिव, सहकारिता मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा किया गया। श्री सिदार्थ जैन अपर सचिव, सहकारिता भारत सरकार, श्री रमन कुमार संयुक्त सचिव भारत सरकार , सचिव सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन डॉ सी आर प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाए छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे, डॉ व्ही. श्रीधर, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद गुजरात,सीनियर मैनेजर एनडीडीबी आनंद श्री ऋषिकेश कुमार के अलावा सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ के अपर पंजीयक श्रीमती सावित्री भगत, संयुक्त पंजीयक श्री यू बी एस राठिया, नेशनल डेयरी विकास बोर्ड, नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक श्री डी के गवली, नाबार्ड डीजीएम ध्रुप राज सिंह, नाबार्ड सहायक प्रबंधक श्री मयूर चव्हाण, अपेक्स बैंक महाप्रबंधक व उपपयुक्त श्री युगल किशोर, मार्कफेड महाप्रबंधक श्री दिलीप जायसवाल, श्री एन आर के चंद्रवंशी उपायुक्त, श्री विश्वदीप महोबे उपायुक्त, अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल के चौधरी, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, श्री पंकज मालवीय, लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव मौजूद रहे। कार्यशाला में बिहार, छत्तीसगढ़,झारखंड, मध्यप्रदेश,उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के संबद्ध अधिकारीगण भाग लिए। वर्कशाप में 2 लाख नई डेयरी, बहुद्देशीय पैक्स और मत्स्य सहकारी समितियों का गठन एवं सुदृढ़ीकरण और विश्व की सबसे बड़ी सहकारी अनाज भंडारण योजना की प्रगति की गहन समीक्षा किया गया। कार्यशाला में पैक्स सोसाइटियों के बिजनेश डायर्षिफेकेशन के संबंध में सार्थक चर्चा की गई। पैक्स सोसाइटी कैसे मजबूत हो, इस पर मंथन किया गया। बैठक में सहकारिता विभाग, नाबार्ड, भारतीय खाद्य निगम, नैफेड, वेयर हाउस, एनसीडीसी, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।





















