
रायपुर, 21 मई 2026
राज्य सरकार द्वारा बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत शिवनाथ नदी में तट संरक्षण कार्य के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 4 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत शिवनाथ नदी में मऊ (बाबा कुटी के पास) तट संरक्षण कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।






















