

प्रे.वि.क्र./10/05/2026-27 दिनांक :- 17.05.2026
CAIT प्रदेश कार्यालय में जुटे छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठन, सर्वसम्मति से दिया दवा व्यापारिक संगठनों को समर्थन

ऑनलाइन व्यापार, भारी डिस्काउंट संस्कृति एवं असमान व्यापारिक व्यवस्था के खिलाफ व्यापारी समाज ने दिखाई मजबूत एकजुटता
Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद के समर्थन एवं ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव, ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी डिस्काउंट संस्कृति तथा पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर आज ब्।प्ज् छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने व्यापक एकजुटता का परिचय दिया।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि CAIT प्रदेश कार्यालय, पंडरी रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सर्वसम्मति से दवा व्यापारी संगठनों को नैतिक समर्थन प्रदान किया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह केवल दवा व्यापार का विषय नहीं बल्कि देश के समस्त पारंपरिक व्यापार, छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय बाजार व्यवस्था के संरक्षण का विषय है।
डिस्ट्रीक केमिस्ट एण्ड़ ड्रगिस्ट एसोसियेषन के अध्यक्ष श्री विनय कृपलानी ने बताया कि बैठक में उपस्थित व्यापारिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा लगातार दी जा रही भारी छूट, अनियंत्रित डिस्काउंट संस्कृति एवं असमान व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण पारंपरिक व्यापार गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इससे छोटे व्यापारियों, स्थानीय बाजारों एवं रोजगार व्यवस्था पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते समान व्यापारिक व्यवस्था एवं पारदर्शी नीति लागू नहीं की गई तो आने वाले समय में देश का पारंपरिक व्यापार गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजर सकता है। ऐसे समय में व्यापारी समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक में व्यापारी हितों की रक्षा, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने, “वोकल फॉर लोकल”, “सशक्त स्वदेशी” एवं पारंपरिक व्यापार को संरक्षण देने जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय को और मजबूत करने एवं भविष्य में संयुक्त रूप से व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने पर सहमति बनी।
बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद को समर्थन देते हुए व्यापारी एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















