कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./04/05/2025-26 दिनांक:-09-05-2026

Raipur chhattisgarh VISHESH / देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेष उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि 9 मई को CAIT टीम द्वारा ”Mothers Day Special” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कार्यरत महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना रहा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध ब्यूटीशियन काजल लालवानी द्वारा स्किन केयर टिप्स एवं हल्के समर मेकअप की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने गर्मियों में त्वचा की देखभाल एवं सरल मेकअप तकनीकों को बड़े ध्यान से सीखा।
इसके साथ ही डॉ. शाहीन कुरैशी MPT Neurology, Senior consultant- Physiotherapy & Rehab ISTA Hospital द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, सही जीवनशैली अपनाने एवं फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. प्रिया साराफ द्वारा सभी महिलाओं को उनके डेंटल क्लिनिक में निशुल्क डेंटल चेकअप हेतु आमंत्रित किया गया। वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों डॉ. प्रिया जोशी, डॉ. सीमा कंडोई एवं डॉ. मन्नावर गन्नी द्वारा इस विशेष माह में निशुल्क परामर्श सेवा प्रदान करने की घोषणा की गई।
ITSA टीम द्वारा भी महिलाओं के लिए निशुल्क कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही पाइल्स एवं फिस्टुला विशेषज्ञ महिला डॉ जील सेठ अग्रवाल द्वारा निशुल्क परामर्श तथा फिजियोथेरेपी संबंधी निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करने की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर टीम की अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी जी एवं उनकी टीम की अन्य सदस्याओं ने भी विशेष रूप से सहभागिता की। CAIT टीम द्वारा निहारिका त्रिपाठी जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कार्यरत महिलाओं के व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें महिलाओं ने अपने उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया।
’ श्रावणी चटर्जी द्वारा शंकर नगर स्थित अपने बुटीक से रेडीमेड ब्लाउज, विभिन्न प्रकार की साड़ियाँ, सूट
एवं ड्रेस मटेरियल का प्रदर्शन किया गया।
’ सुशीला गंगवानी ने लखनऊ चिकनकारी वर्क के सुंदर सूट एवं साड़ियों का प्रदर्शन किया।
’ नीलम दिवाकीर्ति द्वारा विभिन्न प्रकार की कैंडल्स एवं सिल्वर प्लेटेड गिफ्ट आइटम्स प्रदर्शित किए गए।
’ सुधा अग्रवाल ने घर पर बने फूड आइटम्स एवं किटी पार्टियों हेतु रेडी-टू-सर्व स्नैक्स का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के व्यवसाय को सहयोग देने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सौहार्दपूर्ण रहा।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, श्रावण चटर्जी, डाॅ प्रदीपा चेतना श्रीवास्तव, सुरेखा कुमार, सुषीला गंगवानी, अनीता किंगर, चंदा पिनोला, नेहा मानेक, डाॅ. अंषुली कलष, डाॅ प्रिया जोषी, भाग्यश्री कोचर, सुधा अग्रवाल, निहारिका त्रिपाठी, बबीता ताम्रकार, प्रतिज्ञा सिंह, जुही वर्मा।
धन्यवाद
पिंकी अग्रवाल
प्रदेष महामंत्री





















