


Raipur chhattisgarh VISHESH बालोद 2 मई 2026 / बालोद जिले के जनपद पंचायत डोण्डीलोहारा के अंतर्गत ग्राम फरदफोड में भगवान बुद्ध की2570वी जयंती धूमधाम से मनायी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति सोनबरसा डौडी लोहारा विशेष अतिथि ग्राम पटेल एमन ठाकुर पूर्व सरपंच किरण लोन्हारे परिक्षेत्र देेवरी बंगला अध्यक्ष सुनील रंगारे सचिव विजय आनंद लोनहारे उपाध्यक्ष सुरंगी रामटेके सभी ने अपनी विचार रखे ।

इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।
गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु भसगौरी विकास लोनहारे जसपाल मेश्राम विवेक मेश्राम राजेन्द्र गजभिऐ आशिष रामटेके जयप्रकाश कश्यप गोलू लोनहारे अरनव लोन्हारे रामरतन भसगौरी राकेश मेश्राम रोशन रामरतन नरेेश गजभिऐ अंकित गजभिऐ, अन्नूरत्ना भसगौरी ,चांदनी लोन्हारे बेबी बाई, फूूलकुंंर गजभिऐ मंजू रामटेके रेणु मेश्राम, केशर मेश्राम, रामकली लोन्हारे लता लोनहारे नथिया गजभिऐ पूनम मेश्राम, खुशी लोन्हारे ,रिम्मी, झिलमिल,मिसू संगीता रामटेके सुलोचना गजभिऐ अनिता रामटेके बड़ी संख्या में उपासक एवं उपासिकाये उपस्थित रही।





















