




Raipur chhattisgarh VISHESH : 02 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव ऑक्सीजोन गार्डन में बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया l प्रियांशु मित्तल के भजनों पर लोग झूम उठे, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थिति थे l भजन के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ, सवामणि का प्रसाद एवं महाभंडारा लगाया गया। श्री हनुमानजी के दर्शन करने के लिए आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगातार बनी रही। उपरोक्त आयोजन रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है और रायपुर वेलफेयर द्वारा इस आयोजन को करते हुए इस वर्ष चार साल पूरे हो गये है।









