



Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी एवं सीनियर सिटीजंस रिक्रिएशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान मे आज दिनांक 28/03/2026, शनिवार को ऑक्सीजोन गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण मे
श्रद्धेय पंडित विजयशंकर मेहता जी का खुश रहें खुश रखें विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया
प्रातः 7.30 बजे श्रद्धेय मेहता जी के शुभागमन पश्चात पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिनंदन किया गया
तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात श्रद्धेय मेहता जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमुदाय को ख़ुश रहें ख़ुश रखें विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया, उन्होने रामचरित मानस एवं श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों के माध्यम से बताया कि हम जीवन मे कैसे ख़ुश रह सकते है
आज आयोजित इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ
कार्यक्रम के समापन मे प्रसाद एवं छाछ वितरण किया गया









