


जिन्दल फाउंडेशन ने भुबनेश्वर नगर निगम के सहयोग से सार्वजनिक स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ट्रक-माउंटेड मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू की
इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान लोगों को सुलभ और स्वच्छ शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 03 मार्च: जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन और ओ.पी. जिन्दल यूनिवर्सिटी (रायगढ़) की कुलाधिपति श्रीमती शालू जिन्दल ने सामाजिक विकास में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा है कि सुलभ और गरिमापूर्ण स्वच्छता केवल एक नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकासशील समाज की अनिवार्य बुनियाद है।
श्रीमती शालू जिन्दल ने सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम की मेयर श्रीमती सुलोचना दास के साथ मिलकर एक पूर्ण सुसज्जित, ट्रक-माउंटेड ‘मोबाइल सैनिटेशन यूनिट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन्दल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त यह इकाई शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान नागरिकों को आधुनिक और स्वच्छ शौचालय की सुविधा प्रदान करेगी।
इस गरिमामयी अवसर पर भुबनेश्वर नगर निगम की डिप्टी मेयर श्रीमती मंजुलता कन्हार, कमिश्नर श्री चंचल राणा, एडिशनल कमिश्नर श्री कैलाश चंद्र दास, शहर के अनेक कॉपोटेटर और स्वच्छता स्थायी समिति के प्रमुख श्री बिरंची नारायण महासुपाकर, जिन्दल स्टील के प्रेसिडेंट एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस हेड श्री प्रशांत होता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








