कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./04/02/2025-26 दिनांक :-14.02.2026

फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सोलर व आईटी सेक्टर की मज़बूत सहभागिता

Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर में 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन को अब छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठनों का व्यापक और सशक्त समर्थन प्राप्त हो रहा है।
एक्सपो की तैयारियों के क्रम में अब तक अनेक व्यापारिक संगठनों ने औपचारिक रूप से अपनी सहभागिता की घोषणा करते हुए स्टॉल बुकिंग प्रारंभ कर दी है। इनमें प्रमुख रूप से –
ऽ रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन,
ऽ छत्तीसगढ़ कंप्यूटर एवं मीडिया डीलर एसोसिएशन,
ऽ छत्तीसगढ़ फर्नीचर निर्माता व्यापारी संघ,
ऽ छत्तीसगढ़ सोलर एसोसिएशन,
ऽ छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन,
ऽ रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन,
ऽ रायपुर डोर एसोसिएशन,
ऽ गुरुनानक चौक व्यापारी संघ,
ऽ महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी विकास संघ,
ऽ रवि भवन व्यापारी संघ,
ऽ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज़,
ऽ लालगंगा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन,
ऽ मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ,
ऽ सीसीटीवी कैमरा डीलर एसोसिएशन,
ऽ शहीद स्मारक व्यापारिक संघ,
ऽ रायपुर कैफ़े एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन,
सहित अनेक अन्य व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी इस एक्सपो में अपने उत्पादों एवं सेवाओं के साथ सहभागिता कर रहे हैं।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने बताया कि फर्नीचर निर्माण, प्लाईवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सोलर एवं आईटी सेक्टर की मज़बूत भागीदारी से एक्सपो की उपयोगिता और व्यावसायिक संभावनाएँ और अधिक विस्तृत हो गई हैं। व्यापारिक संगठनों की बढ़ती सहभागिता के चलते डोम एवं स्टॉल बुकिंग में निरंतर तेज़ी देखी जा रही है।
बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित होने वाले इस एक्सपो में चार भव्य डोम, आकर्षक ओपन स्टॉल्स, विशेष ऑटोमोबाइल ज़ोन, महिला उद्यमियों हेतु पिंक पवेलियन, विविध व्यंजनों से सुसज्जित फूड ज़ोन तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे। अनुमान है कि प्रदेश एवं देश भर से 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स इस आयोजन में भाग लेंगे।
CAIT के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने का कार्य करेगा। यह आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, ब्रांड विस्तार, निवेश अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में निरंतर सकारात्मक माहौल बना हुआ है और आने वाले दिनों में और भी अधिक व्यापारिक संगठनों के इस महाआयोजन से जुड़ने की संभावना है।
उपरोक्त बैठक में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, राकेश ओचवानी, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, महेश जेठानी, निलेश मुंदड़ा, अनिल केवलानी, अविनाश माखीजा, द्ववारका लखवानी, मनीष सोनी, अमित अग्रवाल, आदि।
धन्यवाद
सुरिन्दर सिंह
प्रदेश महामंत्री
मो. 7000147979





















