
Geety images
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के पेशावर में फ़्रंटियर कोर (एफ़सी) मुख्यालय पर सोमवार सुबह एक हमला हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने पुष्टि की है कि ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के पेशावर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर चरमपंथियों ने हमला किया है. हमले के बाद भारी गोलीबारी हुई. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने घटना में तीन एफसी कर्मियों की मौत की पुष्टि की है.

पेशावर के पुलिस अधिकारी मियां सईद के मुताबिक़, हमले के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है. वहीं लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के अनुसार, अब तक पांच घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से सभी को मामूली चोटें आई हैं. पेशावर सदर स्थित एफ़सी मुख्यालय घनी आबादी वाले इलाके़ में स्थित है.





















