

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन, सहकारिता व परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा शुभकामना देकर रवाना किए।

Raipur chhattisgarh VISHESH नवा रायपुर- बस्तर संभाग के महिला स्व- सहायता समूह, आजीविका मिशन एवं डेयरी किसान प्रतिनिधिगण कुल 22 महिला व पुरुष प्रतिभागीगण तथा कवर्धा जिले के कुल 34 महिला व पुरुष प्रतिनिधि आज दिनाँक 12.02.2026 को बनासकाठा गुजरात के एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हुए। नवा रायपुर तथा कवर्धा में उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा तथा माननीय श्री केदार कश्यप वन, सहकारिता व परिवहन मंत्री द्रारा इस अध्ययन यात्रा के लिए सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर गुजरात के लिए रवाना किये। गुजरात मे दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण व अमूल डेयरी का भ्रमण करेंगे।

नेशनल डेयरी बोर्ड, बनासकाठा डेयरी तथा अमूल सहकारिता छेत्र के अमूल डेयरी प्रसंस्करण का भ्रमण कार्यक्रम 12.02.2026 से 18.02.2026 तक है।








