
किसानों के खेतों का अवलोकन कर अधिक क्षेत्र में ऑयल पॉम लगाने हेतु किया प्रोत्साहित





Raipur chhattisgarh VISHESH उद्यानिकी विभाग अंतर्गत मैदानी स्तर पर क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनायें जैसे राष्ट्रीय बागवानी मिशन, समेकित उद्यानिकी विकास, नेशनल मिशन ऑन आयल पॉम की विभिन्न गतिविधियों का प्रक्षेत्र भ्रमण एवं अवलोकन कर संचालक लोकेश कुमार द्वारा विभागीय अधिकारियों तथा किसानों को जरुरी निर्देश एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया|









दिनाँक 10.2.26 को संचालक द्वारा सर्वप्रथम ग्राम-ढाबा, जिला-दुर्ग में नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल- ऑयल पॉम योजनान्तर्गत ऑयल पॉम पौध रोपण प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें कृषक श्रीमती सुनिती देवी मढरिया द्वारा रकबा 1.00 हे. में ऑयल पॉम पौध रोपण के साथ अंतरवर्तीय फसल टमाटर एवं कृषक श्री प्रवीण मढरिया द्वारा रकबा 1.00 हे. में ऑयल पॉम पौध रोपण के साथ अंतरवर्तीय फसल केला पौध रोपण प्रक्षेत्र का भ्रमण कर सब्सिडी संबंधित चर्चा की गई| साथ ही दुर्ग जिले के ग्राम परसदापार, चिखला एवं राजपुर में राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन ऑयल पॉम अंतर्गत चयनित एवं लाभान्वित कृषक श्री भीषम मड़रिया , श्रीमति बिसो बाई , श्री दिलीप पटेल , श्री शशांक अग्रवाल एवं बेमेतरा जिले के ग्राम डोंगीतराई के कृषक श्री बल्ला पटेल , श्रीमति शारदा साहू , श्री तिलेश साहू के प्रक्षेत्र पर रोपित में ऑयल पॉम , केला समेकित उद्यानिकी विकास अंतर्गत आम , फेंसिंग अंतर्वर्ती फसल इत्यादि का अवलोकन किया गया |
संचालक महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान उपस्थित एवं नवीन रोपण हेतु चयनित किसानों को योजनान्तर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता जैसे ऑयल पॉम पौधे , फेंसिंग ट्यूब वेल अंतर्वर्ती फसल , ड्रिप इत्यादि पर मिलने वाले अनुदान के साथ साथ निकलने वाले उत्पाद की बाज़ार व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी एवं किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्र में ऑयल पॉम लगाने हेतु प्रोत्साहित किया| राजपुर बीजोत्पादन प्रक्षेत्र में शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र का अवलोकन कर प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट के तत्काल मरम्मत हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ताकि आने वाले मौसम में किसानो को सीडलिंग्स तैयार कर उपलब्ध कराया जा सके |
प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान संचालक महोदय के साथ श्री नीरज शाहा (प्रभारी संयुक्त संचालक उद्यान), श्री सुरेश कुमार ठाकुर (प्रभारी संयुक्त संचालक उद्यान), श्री मुकेश वासनिक (वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, वि.ख.दुर्ग), श्री डोगेन्द्र साहू (स्टेट हेड 3F ऑयल पॉम कंपनी), सुश्री भानुप्रिया ठाकुर (ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी, वि.ख. दुर्ग), श्री रोहित साहू (3F ऑयल पॉम, जिला हेड) उपस्थित रहे।
विदित हो की राज्य में ऑयल पॉम योजना के तहत खेती वर्ष 2012-13 से की जा रही है| अद्यतन की स्थिति में ऑयल पॉम के पौधों का रोपण राज्य के समस्त जिलो में लगभग 10796 हेक्टेयर में किया गया है जिसके अंतर्गत 7315 कृषक लाभान्वित हुए हैं| रोपण से लगभग 1394.88 टन फ्रेश फ्रूट बंच (एफ.एफ.बी.) का उत्पादन प्राप्त हुआ है जिसका क्रय राज्य में कार्यरत ऑयल पॉम संस्था के द्वारा सीधा कृषक से किया जा रहा है| वर्तमान में भारत सरकार द्वारा एफ.एफ.बी. का न्यूनतम क्रय मूल्य 16460.46 रुपये प्रति टन निर्धारित है परंतु संस्था द्वारा 22000 रुपए प्रति टन के दर से क्रय किया जा रहा है।









