




Raipur chhattisgarh VISHESH : माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी आज साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक कन्या विवाह के कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने दांपत्य जीवन की शुरुआत करने जा रहे युवक-युवतियों को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत भी की गई।
आयोजन में रायपुर सहित सात जिलों के 1400 जोड़ों तथा प्रदेश भर में 6 हजार से अधिक जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि यह ऐतिहासिक आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री मोतीलाल साहू जी, श्री अनुज शर्मा जी, श्री संपत अग्रवाल जी, बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी सहित अनेकों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।









