

Raipur chhattisgarh VISHESH नवा रायपुर- माननीय सहकारिता, वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा आज दिनाँक 03.02.2026 को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक(अपेक्स बैंक ) के वाल कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी माननीय श्री केदार नाथ गुप्ता एवं अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे तथा बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक(अपेक्स बैंक) के इस कैलेंडर में सहकारिता विभाग की योजनाओ, उपलब्धियों तथा गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।









