


Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन माननीय श्री सुनील सिंघी जी की अध्यक्षता में बोर्ड की आठवीं बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के साथ “विकसित भारत – विकसित व्यापार” के संकल्प को साकार करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
श्री पारवानी ने बताया कि बैठक के दौरान अब तक व्यापारियों के कल्याण हेतु की गई पहलों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से स्वदेशी उत्पादों की खरीदी-बिक्री को प्रोत्साहन, रिटेल सेक्टर को सशक्त बनाने तथा देशभर से प्राप्त रिटेल ट्रेड पॉलिसी से जुड़े सुझावों को केंद्र सरकार तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने रिटेल ट्रेड पॉलिसी पर सुझावों के संकलन और उन्हें नीति निर्माण में शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
बैठक का मुख्य आकर्षण रहा रिटेल ट्रेड पॉलिसी को लेकर अमर पारवानी द्वारा चेयरमैन माननीय सुनील सिंघी जी से की गई विस्तृत चर्चा। अमर पारवानी ने रिटेल व्यापार से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, नीति में स्पष्टता तथा समान अवसर सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को मजबूती से रखा, जिस पर चेयरमैन द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया गया।
बैठक में 9 मंत्रालयों के जॉइंट सेक्रेटरी, अधिकारीगण तथा पूरे भारत से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद
अमर पारवानी
सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार)
9826428042








