






Raipur chhattisgarh VISHESH अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में दिनाँक 08.01.2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा आयोजित हुआ। नया रायपुर में आयोजित इस बैठक में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. कांडे, महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में खरीफ तथा रबी फसलो के लिए वितरित अल्पकालीन कृषि ऋण, कृषि ऋणों की वसूली, ऋण असंतुलन, ब्याज अनुदान तथा आधिक्य निधियों का विनियोजन की गहन समीक्षा की गई।









