

मन की बात 2025 का अंतिम एपिसोड अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के युवा प्रतिभा, संस्कृति और भाषा पर की बात, स्वास्थ्य के प्रति किया सजग : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आगंतुक जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुना। 2025 का यह अंतिम एपिसोड अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश और दुनिया की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत की। आज पूरा देश नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों में मन के बात की प्रतीक्षा रहती है।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से कहा कि, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया डायलॉग का आयोजन होगा, जिसमें युवा फिटनेस, स्टार्टअप, कृषि पर विचार साझा करेंगे। युवाओं को अब अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे है।
प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में बताया कि, आईसीएमआर ने रिपोर्ट जारी की है। जिसमें निमोनिया जैसे बीमारी के खिलाफ एंटीबायोटिक कमजोर साबित हो रही है। लोग बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल डॉक्टर के सलाह से करना चाहिए। अपनी मनमर्जी से दवाइयों के इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
…….. …….








