
स्वदेशी संकल्प यात्रा प्रे.वि. क्र./06/12/2025-26 : 09.12.2025
CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकली “स्वदेशी संकल्प यात्रा” ने आज राजधानी रायपुर को स्वदेशी उत्साह और वोकल फॉर लोकल की भावना से सराबोर हुआ



Raipur chhattisgarh VISHESH माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से झंडी दिखाकर यात्रा का भव्य शुभारंभ किया और बाइक रैली के माध्यम से लोगों को स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील मार्ग भर हुआ अभूतपूर्व स्वागत – पुष्पवर्षा से महक उठा रायपुर यात्रा जैसे-जैसे रायपुर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, जगह-जगह व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने अद्भुत उत्साह के साथ फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा शहर “वोकल फॉर लोकल” और “सशक्त स्वदेशी” के संदेश से आलोकित हो उठा। हर चौक, व्यापारिक क्षेत्र और बाजार में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
विशिष्ट अतिथियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति :-
शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं संस्थागत पदाधिकारियों ने उपस्थिति देकर स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे :-
श्री अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,
श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक, रायपुर ग्रामीण,
श्री नंद कुमार साहू जी, अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण,
श्री राजीव अग्रवाल जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन,
श्री केदार गुप्ता जी, अध्यक्ष, अपेक्स बैंक,
श्री दीपक महस्के जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन,
श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग,
श्री सूर्यकांत राठौर जी, सभापति, रायपुर नगर निगम,
श्री अमित चिमनानी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़,
अन्य जनप्रतिनिधिगण, व्यापारिक संगठन, महिला उद्यमी, युवा व्यापारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग।
रायपुर भ्रमण मार्ग :-
यात्रा ने रायपुर के प्रमुख व्यापारिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से गुजरते हुए व्यापक जनसंपर्क किया। मार्ग इस प्रकार रहा :- तेलीबांधा – कैनाल रोड – शंकर नगर – टर्निंग पॉइंट – लोधीपारा चौक – पंडरी कपड़ा मार्केट – लाल चौक करसन चेंबर – फाफाडीह – नहरपारा – स्टेशन रोड – राठौर चौक – रामसागर पारा – तात्यापारा चौक – सत्ती बाजार चौक – सदर बाजार – कोतवाली चौक – वाइट हाउस उद्यान (समापन)।
यात्रा का उद्देश्य :- स्वदेशी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना
“वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ यह यात्रा देशभर में स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यापारियों को नई गति देने के लिए निकाली गई है।
रायपुर में हुए इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि : –
ऽ स्वदेशी उत्पाद अपनाना समय की आवश्यकता है।
ऽ स्थानीय व्यापारियों को मजबूत कर ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
ऽ डिजिटल व्यापार एवं आधुनिक वाणिज्य को बढ़ावा देकर नए अवसर निर्मित किए जा सकते हैं।
व्यापारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया और यात्रा के उद्देश्य को जोरदार समर्थन दिया।
रायपुर का यह ऐतिहासिक स्वागत न केवल यात्रा की भव्यता का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि राजधानी का व्यापारी समाज और जनता स्वदेशी अभियान को पूरे हृदय से अपनाने के लिए तैयार है।
धन्यवाद
जगदीश पटेल अमर पारवानी
प्रांत संयोजक राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन
स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ CAIT
9425213171 9826428042








