

Raipur chhattisgarh VISHESH अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समय समय पर जरूरतमंद लोगों के सेवा कार्य लगातार करती रहती है इसी कड़ी में 30 नवंबर 2025 को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचना स्कूल में जरूरतमंद लगभग 250 बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरण किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद जी, संरक्षक श्री रमेश चंद अग्रवाल जी, संरक्षक श्री हनुमान प्रसाद जी, संरक्षक श्री सतपाल जी, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री किशन लाल जी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवालजी, उपाध्यक्ष श्री कर्तव्य अग्रवाल जी, रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, रायपुर जिला इकाई के महामंत्री जे पी अग्रवाल सहित रमेश बंसल, नरेंद्र गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।









