
Raipur chhattisgarh VISHESH हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित दसवीं इंटरनेशनल गीता कॉन्फ्रेंस 2025 में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, जो लोग हमारी सहिष्णुता को हमारी कमज़ोरी समझ बैठे थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने ऐसा जवाब दिया, जिसे वो आजतक नहीं भूल पाए हैं .रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पहलगाम में हुए हमले और इस हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ़ से की गई कार्रवाई का ज़िक्र किया है.
रक्षा मंत्री ने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने भगवान कृष्ण के संदेश का ही पालन किया. इस ऑपरेशन ने विश्व को संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध न तो मौन रहेगा और न ही कमज़ोर पड़ेगा.”

इसी साल अप्रैल महीने में हुए पहलगाम हमले को याद करते हुए राजनाथ सिंह कहते हैं, पहलगाम का वह वीभत्स क्षण आज भी राष्ट्रीय स्मृति को विचलित करता है. पहलगाम में जब पर्यटन के लिए लोग गए तो उन्हें धर्म पूछकर मारा गया था. उन आतंकवादियों ने कितना क्रूर और अमानवीय संदेश दिया था. उन्होंने कहा मैं मानता हूं कि वह घटना न केवल भारत की शांति प्रियता को चुनौती देता है, बल्कि आतंकवादी और उनके समर्थकों ने हमारी शालीनता को हमारी कमज़ोरी समझ ली थी. लेकिन वह भूल गए कि भारत गीता का देश है, जहां करुणा भी है और युद्ध भूमि में धर्म की रक्षा की प्रेरणा भी है.





















