

प्रविष्टि तिथि: 17 OCT 2025 5:31PM by PIB Raipur
Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय संस्कृति के गहन अध्ययन, संरक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर और इंटरनेशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज, भारत के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अध्ययन और उसके वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक विस्तार को बढ़ावा देना है।


समझौता ज्ञापन पर एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रोफेसर एन. वी. रमना राव और आईसीसीएस भारत के संगठन सचिव श्री संदीप कविश्वर ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के बीच भविष्य में अनुसंधान, शिक्षा तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में संयुक्त पहलें संचालित करने पर सहमति बनी।
एनआईटी रायपुर की ओर से डॉ. अनूप तिवारी, डॉ. विकास विद्यार्थी और श्री के. के. साहू, जबकि आईसीसीएस रायपुर चैप्टर की ओर से श्री आशीष कुमार पटेल को विभिन्न गतिविधियों के समन्वय के लिए नामित किया गया है। समारोह में डॉ. अनुज शुक्ला और डॉ. दिलीप सिसोदिया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस साझेदारी को भारतीय सांस्कृतिक अध्ययन और नवाचार को एकीकृत करने की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि और शोध की भावना को सशक्त करेगा।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने इस सहयोग को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसे भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में एक सार्थक पहल








