



Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक( अपेक्स बैंक) की 26 वी वार्षिक आम सभा आज दिनाँक 29.09.2025 को नवा रायपुर में आयोजित हुआ। अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता द्वारा बैंक की वित्तीय पत्रक प्रस्तुत करते हुए कहा
कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 230.92 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 740.92 करोड़ अमानत राशि 8714.51 करोड़, स्वयं की निधियाँ 460.85 करोड़ तथा ऋण अवशेष 4610.81 करोड़ है। इस वर्ष अपेक्स बैंक 38.99 करोड़ का शुद्ध लाभार्जन किया। श्री केदार नाथ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि अपेक्स बैंक की वर्ष 2000 में मात्र 3 शाखाए थी जो अब बढकर 18 हो गई है।
श्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से कार्य की प्रकृति में अत्यधिक बदलाव आया है। अपेक्स बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिग, यूपीआई, आईएमपीएस,आर टीजीएस तथा नेट बैंकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पैक्स सोसायटियो के कंप्यूटेराजेशन का कार्य अंतिम चरण में है। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक बैंकिग सुविधाओ का विस्तार किया गया है।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी पैक्स में माइक्रो एटीएम तथा रुपे केसीसी के माध्यम से आहरण सीमा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आम सभा मे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ के प्रतिनिधि व पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल, अपर पंजीयक श्री हितेश दोशी,अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे, महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव, डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग सीईओ श्री एस के जोशी, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर सीईओ श्री प्रभात मिश्रा, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव सीईओ श्री सुधीर सोनी , जिला सहकारी बैंक जगदलपुर सीईओ श्री के एस ध्रुव, अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति रायपुर प्रतिनिधि श्री अजय भगत, भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी साख समिति रायपुर के प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार वर्मा, नागरिक सहकारी बैंक रायपुर श्री आर के ठाकुर , महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद श्रीमती अनिता रावटे,जनरल इन्श्योरेंस एम्प्लाई क्रेडिट सोसाइटी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार चौधरी , भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के प्रतिनिधि श्री हरेंद्र यादव एवं बैंक के अंशधारी प्रतिनिधिगण, सहकरिता विभाग तथा वित्त विभाग तथा बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे।









