



Raipur chhattisgarh VISHESH एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार, दिनांक 29 सितंबर 2025 को स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
स्वच्छता ही सेवा की थीम के अंतर्गत आयोजित इस स्वच्छता मार्च में सभी प्रतिभागीगण सीआईएसएफ चेकपोस्ट से रैली आरम्भ करते हुए एवं घड़ी चौक होते हुए अंत में गेस्ट हाउस तक पहुंचे।

बचेली परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में श्री टी शिवा कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), सीआईएसएम सीनियर कमांडेंट श्री आशीष कुमार, श्री महेश एस नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के पदाधिकारी एवं परियोजना के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।








