







माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने आज जिला बेमेतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में शामिल होकर सभी को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने न केवल उपाध्याय जी के अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप देश में हर वर्ग के उत्थान की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं बल्कि आज देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है।
लोकतंत्र के मंदिर नए संसद भवन के निर्माण से लेकर गरीब कल्याण की दिशा में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और स्पेस टेक्नोलॉजी तक आज का भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह सब माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व से ही संभव हुआ है, आइए हम सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।









