






Raipur chhattisgarh VISHESH माननीय विधायक श्री सुनील सोनी ने इस अवसर पर GST बचत उत्सव मनाते हुए आज विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यापारी बंधुओं को गुलाब का फूल देकर मिठाई खिलाया और दुकानों में GST बचत उत्सव का स्टीकर लगाकर सभी को बधाई दिया।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस ऐतिहासिक निर्णय से 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में जो ऐतिहासिक कमी हुई है उससे व्यापारियों के साथ ही आमजन को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है।
इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा समस्त प्रदेशवासियों को ढेरों बधाई देता हूं।









