
दिनांक – 10.09.2025





Raipur chhattisgarh VISHESH प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में आज कोरबा में आयोजित मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी बैठक में शामिल होकर अपना विचार रखे।

बैठक में आदिवासी क्षेत्रों के विकास एवं उन्नति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई तथा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के अवसरों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु ठोस योजना बनाई गईं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे। विशेषकर युवाओं को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी अधिक से अधिक रोजगार मिलना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी ने भी कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि – विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी एवं श्री विजय शर्मा जी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, सांसदगण, प्राधिकरण के सदस्यगण तथा अधिकारी–कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








