




दिनांक: 6 सितम्बर 2025
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII), छत्तीसगढ़ राज्य परिषद द्वारा हाल ही में रायपुर में “वैश्विक व्यापार के द्वार: निर्यात प्रोत्साहन एवं ICD विकास” विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य निर्यात प्रोत्साहन, व्यापार सुलभता, नीतिगत समर्थन एवं वैश्विक व्यापार परिवर्तनों के प्रभावों पर विचार-विमर्श करना था। कार्यक्रम में 140 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति विशेषज्ञ एवं लॉजिस्टिक्स और व्यापार क्षेत्र के प्रमुख भागीदार शामिल हुए।

सत्र की शुरुआत श्री संजय जैन, अध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद एवं प्रबंध निदेशक, RSV Exim Pvt. Ltd. द्वारा स्वागत वक्तव्य के साथ हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ की वैश्विक व्यापार में भूमिका पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से जापान जैसे विदेशी बाजारों के साथ व्यापारिक अवसरों को रेखांकित किया।
डॉ. सौगात मुखर्जी, प्रधान सलाहकार, CII ने वैश्विक व्यापार में नीति अनुरूपता और बाजार सुलभता की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए, जो CII की राष्ट्रीय रणनीति के अनुरूप है। उन्होंने CII की मार्केट फैसिलिटेशन सर्विसेज (MFS) पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी, जो व्यवसायों के विस्तार योजनाओं को समर्थन देने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एक अनूठी सेवा है। अब तक MFS के माध्यम से 20 से अधिक देशों में 50 से अधिक उत्पादों के लिए सहयोग प्रदान किया गया है, जिनमें से 75% से अधिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री अमित चौधरी, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं जीएसटी, रायपुर ने निर्यात प्रोत्साहनों एवं राज्य में इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) के विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बुनियादी ढांचे के माध्यम से व्यापारियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बेहतर एकीकरण हेतु सक्षम बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
श्री विमल पु्रथि, पार्टनर – इंडिया ग्लोबल ट्रेड एंड कस्टम्स (EY) ने अमेरिकी टैरिफ नीतियों और उनके भारतीय निर्यातकों पर प्रभावों पर जानकारी साझा की और निर्यात रणनीति को पुनः परिभाषित करने हेतु उपयोगी सुझाव दिए।
श्री भावेश मित्तल, संयोजक, CII छत्तीसगढ़ वित्त एवं कराधान पैनल एवं पार्टनर, HNA & Co LLP ने GST 2.0 के संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला और इससे जुड़े नियमों व अनुपालन की दिशा में उद्योगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का समापन संवादात्मक ओपन हाउस सत्र के साथ हुआ, जिसके पश्चात श्री बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद एवं निदेशक, श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और व्यापार सुलभता से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद की प्रतिबद्धता को दोहराया।
Image Caption:
Left to right (seated): Ms Shweta Songen, Deputy Director and State Head, CII Chhattisgarh; Mr Bhavesh Mittal, Convener, CII Chhattisgarh Finance & Taxation Panel & Partner, HNA & Co LLP; Dr Saugat Mukherjee, Principal Adviser, CII; Mr Sanjay Jain, Chairman, CII Chhattisgarh State Council & Managing Director, RSV Exim Pvt Ltd; Mr Amit Choudhary, Joint Commissioner, Central Excise and GST, Raipur; Mr Vimal Pruthi, Partner – India Global Trade & Customs (Indirect Tax), EY; Mr Bajrang Goel, Vice Chairman, CII Chhattisgarh State Council & Director, Shri Bajrang Power & Ispat Ltd.
कैप्शन:
बाएं से दाएं (बैठे हुए): सुश्री श्वेता सोंगन, उपनिदेशक एवं राज्य प्रमुख, CII छत्तीसगढ़; श्री भावेश मित्तल, संयोजक, CII छत्तीसगढ़ वित्त एवं कराधान पैनल एवं पार्टनर, HNA & Co LLP; डॉ. सौगात मुखर्जी, प्रधान सलाहकार, CII; श्री संजय जैन, अध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद एवं प्रबंध निदेशक, RSV Exim Pvt Ltd; श्री अमित चौधरी, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं जीएसटी, रायपुर; श्री विमल पु्रथि, पार्टनर – इंडिया ग्लोबल ट्रेड एवं कस्टम्स (इनडायरेक्ट टैक्स), EY; श्री बजरंग गोयल, उपाध्यक्ष, CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद एवं निदेशक, श्री बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड








