


सभी जनपद पंचायत से जनप्रतिनिधियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए
मुख्यमंत्री के सुशासन में नागरिकों को मिल रहा है प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर 27 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में श्रद्धालुओं प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के स्थानीय निवासियों को श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम यात्रा योजना अंतर्गत 27 से 30 अगस्त 2025 के यात्रा हेतु जिले से कुल-204 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। जिले के सभी विकास खंड के जनपद पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय से जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रवाना किए गए 204 श्रद्धालुओं में जशपुर विधानसभा से 64, कुनकुरी विधानसभा से 73 एवं पत्थलगांव विधानसभा से 67 श्रद्धालु शामिल हैं।








