





छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया भव्य समारोह का आयोजन
Raipur chhattisgarh VISHESH विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त) के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने अपने पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स के सम्मान और मिलन हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन नवा रायपुर स्थित बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में किया। इस आयोजन में 200 से अधिक पेंशनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद अरोरा ने पेंशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि “बैंक आज जिस ऊँचाई पर है, उसका श्रेय हमारे पूर्व सेवायुक्तों के अथक परिश्रम और योगदान को जाता है। पूरा बैंक परिवार आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता है।”
कार्यक्रम के दौरान पेंशनर्स का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय हो गया।
कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक श्री विजय वसंत रायकवार, श्री आभास सतपथी एवं श्री आशीष कुमार ताम्रकार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग प्रमुख श्रीमती अक्शा दीप शिखा एक्का ने किया।








