कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./02/08/2025-26 दिनांकः 02.08.2025

Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने कंप्यूटर एंड मीडिया डीलर्स एसोसियेशन, मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ एवं अमरदीप टॉकीज रोड व्यापारी संघ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगाए जागरूकता पोस्टर लगाये।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के कैट युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल एवं कैट युवा प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के महत्व से अवगत कराना, तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त करना रहा। युवा कैट के प्रतिनिधियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय उत्पाद अपनाने की अपील की। युवा कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शहरभर में एक सतत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।
कंप्यूटर एंड मीडिया डीलर व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अध्यक्ष, अविनाश माखीजा, सचिव संतोष घिंधवानी, उपाध्यक्ष कानू अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष मुकेश भंसाली।
मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अध्यक्ष जगदीश चांड़क, सचिव जुगल किशोर प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष बिमल अग्रवाल ।
अमरदीप टॉकीज रोड व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी, दुर्गेश उर्कुकर।
युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अवनीत सिंह, कांति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौड़, दीपक विधानी, रौनक पटेल, रोहित पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला, नरेश माखीजा, मनीष सोनी, बी एस परिहार, नागेन्द्र तिवारी, नितिन नागदेव, एवं संदीप गुप्ता।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महामंत्री
7000147979
















