कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./14/07/2025-26 दिनांकः 30.07.2025
Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी एवं महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये।


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि “वोकल फॉर लोकल” अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने गुरूनानक चौक व्यापारी एवं महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये। उन्होंने आगे कहा कि भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सभी देशवासी संकल्पित हैं। यह केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होनें आगे कहा कि भारत की असली ताकत ‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी’ है आइए हम एक संकल्प लें कि हम अपने जीवन में जहां भी संभव हो, देश में बनी चीजों को प्राथमिकता देंगे। यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं है, यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है। हमारा एक कदम, भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान बन सकता है।

श्री गुरुनानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- सुरेंद्र सिंह परमानंद जैन (सायकल एसोसियेशन) अध्यक्ष महेश जेठानी महामंत्री, विजय शादीजा कोषाध्यक्ष हरीश छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह अरोड़ा कोर कमेटी के प्रदीप मथानी उपाध्यक्ष राम गोरिया, इंदौर डोड़नी, पुष्कर अग्रवाल, अनुज सिंघानिया, राकेश मालू , परमजीत कलर, हरि शाह एवं नरेश मखीजा।
महात्मा गांधी रोड व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- संजय जादवानी अध्यक्ष, जैन विकास सिपानी महामंत्री, परेश पारेख कोषाध्यक्ष, मनोहर वाधवानी कार्यकारी अध्यक्ष एवं अशोक मलानी उपाध्यक्ष।
युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अवनीत सिंह, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, दीपक विधानी, हिमांशु वर्मा, बी.एस. परिहार एवं राकेश लालवानी।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महामंत्री
7000147979
















