







Raipur chhattisgarh VISHESH पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक श्री अजय भाई जी ने सुंदरकांड पाठ किया l
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश जी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल जी, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री राकेश सिन्हा जी, श्री सुधांशु मित्तल जी, दिल्ली की पूर्व महापौर आरती मेहरा जी, दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री श्री विष्णु मित्तल जी समेत गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।






















